रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अगस्त। ढाबे में खाने की टेबल पर पैर रखने के विवाद पर मारपीट हो गई। मामला रविवार रात का है। आरंग के समोदा में भूमिका ढाबे की घटना है।
खरोरा के भैंसा निवासी खेवनलाल विश्वकर्मा (43) कल रात ढाबे में खाना खा रहा था। उसी समय हेमलाल निषाद,केसरी साहू वहां पहुंचे। और केसरी ने खेवन की टेबल पर पैर रख कर बैठ गया। इस पर आपत्ति करने पर दोनों ने मिलकर सेवन के साथ मारपीट की और चोट पहुंचाया। सेवन ने आधी रात आरंग थाना में दर्ज कराया।
मंदिर हसौद के दरबा स्थित ईजीजी इंजीनियरिंग प्रालि.में कल शाम कर्मचारियों के बीच मारपीट हुई। शिवनारायण व साथियों ने नंदकुमार पटेल (29) के साथ केवल इस बात पर मारपीट की कि वह बार बार गेट से अंदर बाहर हो रहा था। नंदकुमार ने रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
खरोरा के ग्राम निलजा में कल शाम बाजार चौक पर मारपीट हुई। गौतम साहू ने हेमंत डहरिया (27) के साथ यह कहते हुए कि हेमंत ने उसकी बाइक का प्लग चुराया है, गाली गलौज कर मारपीट की। हेमंत ने देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई।
मुजगहन के ग्राम रवेली में रविवार शाम बाठू विश्वकर्मा ने पुराने विवाद पर गणेश निषाद (19)के साथ मारपीट की। गणेश ने आज रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस इन मामलों पर धारा 296,115-2,351-2, 3-5 का अपराध दर्ज किया है।