रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अगस्त। आरंग इलाके में ग्राम अकोली खुर्द में जल जीवन मिशन का काम के दौरान पंचायत भवन में रखे सामान की चोरी हो गई। अज्ञात चोर भवन का ताला तोड वहां से स्टील ड्रम, मशीन, 50 बाल्टी कु ल 45 हजार रूपए का सामान चोरी कर ले गया।
विक्रम सिंह राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम अकोली में ठेकेदार के अंडर में सुपरवाईजर के पद पर है। ग्राम अकोली के पंचायत भवन के पास जल जीवन मिशन के तहल पानी टंकी का काम चल रहा था। शविवार को काम खतम कर मजदूर वहां से चले गए। विक्रम सिंह भी पंचायत भवन में ताला लगाकर घर चला गया। सोमवार को वापस काम मजदूर आए तो बताया कि पंचायत भवन में चोरी हो गई है। वहां जाकर देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर रखा पाईप लाईन निर्माण का सामान 2 प्लास्टिक ड्रम, हेंड ग्रेन्डर मशीन, बाईब्रेटर मशीन, पाईप पाना, कटर मशीन, 50 बल्लीव अन्य सामान वहां नहीं था। उसे कोई अज्ञात चोर रात में चोरी कर ले गया।
इधर सूरज कुमार निषाद ने सिविल लाइन थाना में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह ग्राम खुड़मुड़ा में रहता है। शनिवार को वह कलेक्टोरेट परिसर गया हुआ था। जहां अपनी बाइक सीजी 04 एमएम 7998 का वहीं खड़ी कर नोटरी कराने न्यायालय परिसर चला गया। दोपहर 3 बजे वापस आकर देखा बाइक वहां नहीं था। आस पास पास तलाश में कुछ पता नहीं चला। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 303-2 का अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।