रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अगस्त। गोबरा नवापारा में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके जीजा ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीडि़ता सोमवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी लेकिन शाम 4: 30 बजे तक वापस नहीं लौटी। उसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और आखिरकार पीडि़ता और आरोपी जीजा चंपारण के जंगल में मिले। इस दौरान परिजनों ने जब पीडि़ता से पूछा तो उसने बताया कि जीजा ने उसे स्कूल जाते समय चंपारण घुमाने बाइक में ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया इसके बाद पीडि़ता को लेकर उसके परिजन गोबरा नवापारा थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई. मामले में गोबरा नवापारा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।