रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अगस्त। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने झन कर इनकार, हमर सुनव सरकार बैनर के तहत चार सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरूआत कल 6 अगस्त से होगी। कल दोपहर तीन बजे नवा रायपुर के
इंद्रावती भवन के गेट- 3 से मशाल रैली निकलेगी। जो महानदी भवन के गेट 4 के सामने से होते हुए वापस लौटेगी।सभी कर्मचारी अधिकारियों को डेढ़ बजे तर इंद्रावती भवन आमंत्रित किया गया है। रैली में फेडरेशन से संबद्ध सभी संगठनों के प्रांत अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, जिला/ब्लॉक संयोजक अपने पदाधिकारी के साथ शामिल होंगे।
दूसरी ओर आप पार्टी के कर्मचारी विंग के प्रमुख विजय झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार कर्ज लेकर प्रदेश चलाने, राजकोष में राशि न होने का बहाना लेकर प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के कम महंगाई भत्ता दे रही है। प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को प्रतिमाह आर्थिक क्षति हो रही है। झा ने बताया है कि महंगाई भत्ता व अन्य लंबित मांगों के लिए लगातार सरकार बनने के बाद मांग पत्र ज्ञापन दिया जा रहा है। लेकिन कर्मचारियों की मांगों की उपेक्षा हो रही है?। इसी प्रदेश में केंद्रीय कर्मचारी 50त्न महंगाई भत्ता प्राप्त कर रहे हैं, तो दूसरी ओर राज्य सरकार के कर्मचारी 46त्न महंगाई भत्ता में अटके हुए हैं। बाजार एक, महंगाई एक, तो महंगाई भत्ता में भेदभाव अनुचित है। इसलिए तत्काल केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता दिये जानै की मांग मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं वित मंत्री श्री ओपी चौधरी से की है। श्री झा ने बताया है कि इसी प्रकार प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को इस महंगाई के जमाने में तीन माह से वेतन भुगतान नहीं हुआ है। वेतन से वंचित कर्मचारी कभी भी धरना प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।