रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अगस्त। टिकरापारा पुलिस ने आदतन अपराधी खीरसिंधु नायक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। मठपुरैना बीएसयूपी कालोनी निवासी खीरसिंधु (23) जेल से छूटने के बाद धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा था।
इस घटना के पहले 15 जुलाई को रायल पब्लिक स्कूल के पास अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर मारपीट की थी। इसकी रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध मारपीट एवं बलवा के तहत अपराध दर्ज कर खीरबंधु को तीसरे दिन को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।जेल से छूटने के बाद शनिवार को मठपुरैना ठाकुरदेव मंदिर के पास राहगीरों को चाकू दिखाकर डरा धमका रहा था। मुखबीर की सूचना पर वहां पहुंच पुलिस कर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया ।
बेहोश युवक की बाइक पार
टिकरापारा इलाके में लालपुर के पास सडक़ किनारे घायल पड़े युवक की बाइक को कोई अज्ञात व्यक्ति ले गया। युवक ने थाना जाकर बाइक गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अरूण महिलांगे ने पुलिस को बताया कि वह संतोषी नगर कर्मा धाम साहू समाज भवन के पास रहता है। वह मजदूरी करता है। शविवार को वह बाइक सीजी 04 एनजी 2492 से ग्राम निमोरा गया था। लालपुर फल मंडी के पास उसकी बाइक फिसल गया और वह वहीं सडक़ पर बेहोश हो गया। करीबन एक घंटे बाद रात्रि 11.30 बजे होश आया तो बाइक वहां नहीं था। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। आसपास काफी पता तलाश करने पर कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।