रायपुर
अनामिका को प्रकाशन अधिकारी का वेतनमान
05-Aug-2024 5:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 अगस्त। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में पदस्थ सहायक प्रकाशन अधिकारी श्रीमती अनामिका मण्डावी को उच्च वेतनमान स्वीकृत करने का आदेश छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा जारी कर किया गया है। वे कार्यालय अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) में ही पदस्थ रह कर अपने पद एवं दायित्व का निर्वाह करेगी। श्रीमती अनामिका मण्डावी छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी में वर्ष 2015 में सहायक प्रकाशन अधिकारी के रूप में चयनित हुई थी। उन्होंने हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में पदस्थापना के साथ-साथ अपनी सेवाएं प्रारंभ की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे