रायपुर

दक्षिण से साधारण सा कार्यकर्ता जीतकर आएगा-मूणत
05-Aug-2024 3:21 PM
दक्षिण से साधारण सा कार्यकर्ता  जीतकर आएगा-मूणत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अगस्त।
दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले सांसद व निवर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने इलाके में कल 2.33 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। और आज पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने कहा कि कांग्रेस कितने भी बड़े चेहरे मैदान में उतार लें, भाजपा का साधारण सा कार्यकर्ता जीतकर आएगा।

मूणत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट में अभी चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई हैं।भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी हैं।पार्टी के कार्यकर्ता चौबीस घंटे आम जनता के टच में रहते हैं, कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी की सक्रियता बनी रहती है।भाजपा जहां चुनाव लड़ती है, जिसको भी कमल छाप मिलेगा वो विजय प्राप्त करेगा।अभी हर बूथ पर घर-घर तिरंगा कार्यक्रम होने वाला है।11 से 15 तक घर-घर तक जाकर जनता को जागरूक किया जाएगा। 

हमारे लिए महत्वपूर्ण ये हैं कि राज्य के लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिलना चाहिए।कांग्रेस कितने भी बड़े चेहरे मैदान में उतार ले भाजपा का साधारण सा कार्यकर्ता जीतकर आएगा।

कांग्रेस के कर्ज वाले बयान पर राजेश मूणत ने कहा कि राज्य चलाने की चिंता भाजपा पर है। हमने छत्तीसगढ़ बनाया, हम ही संवारेंगे। कांग्रेस ने कितना कर्जा लिया सबके सामने है? डबल इंजन की सरकार है, अभी-अभी सरकार बनी है।सरकार को सात महीने हुए हैं, कांग्रेस तड़पने लगी है, चिंता न करें।
 


अन्य पोस्ट