रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अगस्त। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में अंग्रेज़ी शराब बेचने वाले कोच अटेंडर को गिरफ्तार किया गया है ।
इसकी सूचना पर जिला आबकारी अमले ने रविवार यह कार्यवाही की। छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एयर कंडीशनर कोच अटेंडेंट जिला अलवर राजस्थान निवासी कालूराम मीणा निजामुद्दीन(दिल्ली) से रायपुर एक पेटी ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की (फ़ॉर सेल इन हरियाणा) लेकर आ रहा था। मुखबीर की सूचना पर ट्रेन के एसी कोच से प्लेटफार्म नंबर तीन पर उतरते ही उसके कब्जे से एक खाखी रंग के सूटकेस ट्रॉली में रखे 12 ब्लेंडर प्राइड बॉटल बरामद किया और उसे छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) 36,59 (क) के तहत जेल भेजा।
इधर टिकरापारा पुलिस ने आछी तालाब भाठागांव श्मशान घाट के बाजू खंडहर मकान के पास एक युवक से देशी शराब जब्त कर गिरफ्तार किया । जहां वह प्लास्टिक बोरी में शराब की बोतलें रख खरीदारों का इंतजार कर कहा था । पूछताछ में उसने अपना नाम संजय ध्रुव 28 वर्ष निवासी गणेशचौक छिरापारा भाठागांव पुरानी बस्ती बताया ।
उसके पास से 30 देसी मसाला शराब 5.400 बल्क लीटर कीमत 3300 रूपए मिला। धारा 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।