रायपुर
वकील पर हमला करने वाला गिरफ्तार
05-Aug-2024 3:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 अगस्त। जैन गल्र्स हास्टल के पास अधिवक्ता अनिमेष मंडल पर चाकू से हमला करने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया है।वह शनिवार को जैन गर्ल्स हास्टल नहर पारा के पास राहगीरों से गाली गुप्तार कर धक्का मुक्की कर रहा था।
इनमें अधिवक्ता अनिमेश मंडल भी थे। वे बाइक से अपनी पत्नी के साथ अपने बेटे को लेने स्कूल जा रहे थे।उन्होने आरोपी को मना किया। इससे पर बदमाश ने हत्या करने की नियत से अपने पास रखे धारदार चाकू से उसके आँख के नीचे वार कर घायल कर दिया। निरोधा अनिमेष की रिपोर्ट पर टिकरापारा पुलिस ने धारा 296, 115(2), 109 के तहत अपराध दर्ज कर तलाश शुरू की।
मुखबीर की मदद से आरोपी का पहचान वासुदेव निषाद उर्फ छोटू निषाद पिता दयालू राम निषाद उम्र 26 साल निवासी नहरपार लक्ष्मी नगर के रूप की। और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे