रायपुर
आधादर्जन से अधिक मारपीट के प्रकरण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अगस्त। पुलिस ने कल शाम तक उधार पैसों के लेनदेन, जमीन विवाद और मामूली बात पर विवाद के आधा दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की। काउंटर रिपोर्ट भी दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक नवा रायपुर के ग्राम कुहेरा में कल उधार पैसों की लेनदेन की ताब को लेकर दो लोागों के बीच विवाद हो गया। गणेश भारती ने ग्राम के ही रहेने वाले नामदास जांगडे के साथ गाली गलौज कर हाथ मुक्का से हमला किया।
नामदास जांगड़े ने पुलिस को बताया कि 1 साल पहले गांव में ही रहने वाले गणेश भारती को 1500 रूपये उधार दिया था। रविवार को गांव के बाजार चौक के पास गणेश भारती मिला। जिसे उधार के पौसा मांगने पर वह गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर खपरैल एवं किसी धारदार वस्तु हाथ और सिर पर हमला कर दिया। इधर गणेश ने नामदास के खिलाफ थाना में मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों पक्षों से पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।
विधानसभा इलाके में जमीन विवाद को लेकर दो भाईयों में झगड़ा हो गया। जमीन बेचकर मां के नाम से लिए कर्ज को चुकाने से मना कर सुमित सिंह ने मना करने पर पिता और भाई के साथ विवाद हो गया। इस दौरान सुमित ने अपने भाई के साथ गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट की।
हरमजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह कोतरा रोड रायगढ मे रहता नवी मुबंई मे प्राईवेट जाब करता है। कल अपने माता पिता के साथ बडे भाई सुमित सिहं के घर गैलेक्सी आईलैण्ड सकरी आये थे। पिता मंजीत सिह ने सुमित सिंह को महासमुंद की जमीन को बेच कर मम्मी के नाम के कर्ज को चुकाने के लिए कहां तो, वह भडक़ गया और जमीन नही बेचूंगा जो करना है कर लो कह कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से वार कर चोट पहुंचाया।