रायपुर
साय का राहुल पर पलटवार जो अपराधी है उस पर कार्रवाई होकर रहेगी
02-Aug-2024 7:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अगस्त। अपने खिलाफ ईडी की छापेमारी पर संदेह जताते हुए राहुल राहुल गांधी के एक्स पोस्ट पर सीएम विष्णु देव साय ने पलटवार किया है। सीएम साय ने कहा कि जो अपराधी है उस पर कार्रवाई होकर रहेगी। ईडी और अन्य एजेंसियां भी कार्रवाई करेंगी। छत्तीसगढ़ में भी लगातार कार्रवाई हो रही है। किसी भी दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बयान पर साय ने कहा कांग्रेस ने राममंदिर का निमंत्रण अस्वीकार किया था। कांग्रेस निमंत्रण अस्वीकार कर बड़ा पाप किया है। किसी कार्यक्रम में जाएं या नहीं जाए लेकिन निमंत्रण नहीं स्वीकारते।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे