रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अगस्त। शहर के अलग अलग स्थानों से 10 सायकल चोरी करने वाले नाबालिग और इन्हें खरीदने वाले आरोपी शाहरूख खान गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने इनकी कुल कीमत 35,000/- रूपये बताया है।दोनों के खिलाफ सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 426/2024 धारा 303(2), 317(2) बी.एन.एस. एवं 411, 34 भादवि. तथा धारा 41(1+4) द.प्र.सं. का अपराध दर्ज किया है।
मंगल बुधवार को प्रियांश कुमार नायक देव नगरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया था।दोनों अपनी अपनी सायकल से घुमने/कोचिंग के लिए गये हुए थे तभी घटनास्थल आक्सीजोन गार्डन एवं तापडिय़ा कोचिंग क्लास सिविल लाईन रायपुर से किसी अज्ञात चोर ने इनकी सायकलें को चोरी कर लिए गया।
इस रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरों की तलाशी शुरू की। इसी दौरान सूचना पर एक नाबालिग को पकड़ घटना के संबंध में पूछताछ की। उसने चोरी स्वीकार कर चोरी किया । और 2 सायकल को कबाड़ी शाहरूख खान पिता अब्दुल गफ्फार खान उम्र 32 साल पता अमर चौक राजातालाब के पास बेचना बताया। उसकी निशानदेही पर शाहरूख खान को गिरफ्तार कर उससे चोरी के 2 सायकल कीमत 35,000/- रूपये जप्त किया।