रायपुर

सेरीखेड़ी के रेस्टोरेंट में बलवा करने वाले पुरानी बस्ती के 7 लडक़े गिरफ्तार
01-Aug-2024 3:33 PM
सेरीखेड़ी के रेस्टोरेंट में बलवा करने वाले  पुरानी बस्ती के 7 लडक़े गिरफ्तार

 सभी आरोपी युकां और एनएसयूआई के कार्यकर्ता बताए गए हैं.. 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अगस्त।
सेरीखेड़ी स्थित वुड आई लैण्ड रेस्टॉरेण्ट में तोड़-फोड़ करने वाले 07 लडक़ों को गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें से एक महापौर का करीबी कार्यकर्ता है। रेस्तरां के मैनेजर युगेन कुमार सिन्हा ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया था। रविवार 28 जुलाई की रात करीबन 11.30 बजे उसका परिचित राहुल ठाकुर अपने अन्य साथियो के साथ रेस्टोरेंट मे खाना खाने आया था। 

खाना खाने के बाद बिल देने की बात को लेकर राहुल ठाकुर एवं उसके साथियों ने रेस्टॉरेंट स्टॉफ सहित मैनेजर युगेन के साथ अश्लील गाली गलौज करते हुए विवाद कर वहां से चले गये। सोमवार  को शाम 04.30 बजे से 05.00 बजे के मध्य पुन: राहुल ठाकुर अपने साथ करीबन 10-15 लडको को लेकर आया। सभी लडक़े  लाठी डण्डा लिये रेस्टोंरेंट मे अश्लील गाली गलौच, जान से मारने की धमकी देते हुए रेस्टोरेंट मे जबरदस्ती घुसे। एवं रेस्टोरेंट में लगे सोफा, कुर्सी, कांच, ड्रेसिंग, टीवी, फ्रिज, सीसीटीवी कैमरा, कुलर, बिलिंग मशीन, डीजे सिस्टम  किचन एवं काउंटर का दरवाजा तोड़ दिया। 

साथ ही शराब की बोतले फेंक रहे थे जिससे रेस्टॉरेंट के स्टॉफ को चोटे आई जिसके बाद राहुल ठाकुर अपने साथियों के साथ वहां से चला गया। इस रिपोर्ट पर सभी लडक़ों के विरूद्ध  मंदिर हसौद में पुलिस ने  धारा 115(2), 191(2), 191(3), 296, 324, 333, 351(2) बी.एन.एस का अपराध दर्ज  किया । 

पुलिस टीम ने आरोपियों को चिन्हित कर रेड की तर्ज पर तलाशी शुरू की। और आज  चौथे दिन  राहुल ठाकुर, प्रथम चौधरी, पुष्पराज ठाकुर, हर्ष पटवा, अमित सिंह चौहान, संस्कार झा एवं यश चोपड़ा को पकड़ा ।सभी ने मारपीट तोडफ़ोड़ स्वीकारा। और अन्य फरार लडक़ों की पतासाजी कर रही है। 

गिरफ्तार आरोपी- राहूल ठाकुर पिता योगेन्द्र वाकुर उम्र 28 वर्ष खोखी पारा पंकज गार्डन के पास रामपुर । प्रथम चौधरी विता भागवत चौधरी उम्र 20 वर्षे  लोहार चौक। पुष्पराज ठाकुर पिता दिनेश ठाकुर उम्र 20 वर्ष कुशालपुर संतोषी चौक। हर्ष पटवा पिता दिनेश पटवा उम्र 20 वर्ष कंकालीपारा । अमित सिंह चौहान विता देवेन्द्र सिंह चौरान उम्र 20 वर्ष सभी पुरानी बस्ती।  संस्कार झा 20 वर्ष मुकुट नगर कालेज वार्ड। यश अग्रवाल पिता सुरेन्द्र अग्रवाल उम्र 20 वर्ष अश्वनी नगर रायपुर। 
 


अन्य पोस्ट