रायपुर
उधर ओलंपिक इधर बदहाली...
01-Aug-2024 3:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
खेलों का महाकुंभ ओलंपिक पेरिस में शुरू हुए पांच दिन बीत गए। इसके साथ ही देश, प्रदेश में खेल सुविधाओं पर लोगों की नजरें घूम रही हैं। राजधानी के लाखे नगर स्थित हिन्द स्पोर्टिंग मैदान का है। जहां राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल स्पर्धा होती है। पिछले वर्ष सरकार ने इसे स्टेडियम का रूप देने की घोषणा के साथ बजट भी मंजूर कर दिया था। उसके बाद सेअब तक एक ईंट भी नहीं लगी। यह मैदान अभी भी दिन में पार्किंग कबाड़ का सामान फैलाने और रात में शराबी और गंजेडिय़ों का अड्डा बना रहता है। राजधानी के खेल मैदानों की यह स्थिति है। तो बड़े कस्बो और गांवों का हाल समझा जा सकता है।
हिन्द स्पोर्टिंग मैदान तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे