रायपुर

बुजुर्ग की लाश मिली, बेटा फरार
31-Jul-2024 7:15 PM
बुजुर्ग की लाश मिली, बेटा फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 जुलाई। कबीर नगर  इलाके के वीरसावरकर नगर में  एक बुजुर्ग की लाश घर के बाहर पड़ी मिली।पुलिस और एफएसएल की टीम पड़ताल कर रही है। पुलिस को किसी अंजान व्यक्ति ने किसी और के फोन से कॉल कर सूचना दी ।

एएसपी पश्चिम दौलतराम पोर्ते ने बताया है कि प्राथमिक दृष्टया ये लग रहा है कि बेटे ने ही अपने बाप को मौत के घाट उतार दिया है। मृतक का नाम विद्या धर बेहरा (60 ) निवासी ओडीसा के रूप में हुई है। वहीं  बेटे का नाम चंद्रकांत बेहरा है। जो कि देर शाम से ही फरार है। और बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान मिले है जिससे हत्या की आशंका साफ जताई जा सकती है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर बुजुर्ग के शव को पीएम के लिए भेज कर बेटे की तलाश कर रही है।


अन्य पोस्ट