रायपुर

पासपोर्ट वेरिफिकेशन अब आनलाइन, सभी थानों को मिले टैबलेट
31-Jul-2024 2:16 PM
पासपोर्ट वेरिफिकेशन अब आनलाइन, सभी थानों को मिले टैबलेट

रायपुर, 31 जुलाई। राजधानी जिले में पासपोर्ट के लिए पर्सनल  वेरिफिकेशन के वास्ते अब इंतजार  नहीं करना पड़ेगा। जिले के 31 थाने आज से आनलाइन हो गए हैं । आवेदन पासपोर्ट ऑफिस से सीधे थाने पहुंचेगा। थाने से वेरिफाई होकर सीधे रिटर्न पासपोर्ट ऑफिस लौटेगा।जिले के 31 थानों को पीएचक्यू  से ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए टैबलेट दिए गए हैं। सिविल लाइन, देवेंद्र नगर और विधानसभा थाने में पहले से हीऑनलाइन वेरिफिकेशन होता था। इसमें  वेरिफिकेशन में पहले  10 से 15 दिन लगते थे। अब तक इसके लिए आवेदक को थानों और पुलिस कर्मियों के चक्कर लगाने पड़ते थे। पहले एसपी ऑफिस और फिर थानों में आवेदक के चरित्र सत्यापन कराना होता है। अब यह सबकुछ पासपोर्ट कार्यालय से सीधे थाने के बीच ऑनलाइन हो सकेगा। 
 


अन्य पोस्ट