रायपुर
धान को सड़ाकर घोटाले की साजिश रची जा रही- कांग्रेस
30-Jul-2024 4:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य सरकार के लापरवाही के चलते प्रदेश में 22 लाख क्विंटल से अधिक धान जिसकी कीमत 682 करोड़ रुपए से अधिक है वह खराब हो गया है। डबल इंजन की सरकार धान को सडा कर अन्नदाताओं की मेहनत का अपमान कर रही। धान का सडऩा धान घोटाला की ओर इशारा कर रहे हैं। जानबूझकर धान के रखरखाव पर लापरवाही बरता गया है। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान बीते 5 वर्षों में बंपर धान की खरीदी हुई थी ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे