रायपुर
सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर फोरम के प्रकाश अध्यक्ष, सचिव रामकुमार
30-Jul-2024 4:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 जुलाई। सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर फोरम रायपुर के त्रिवार्षिक चुनाव हुए। 2024—2027, सत्र के लिये मतदान, 228 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आशिर्वाद भवन बैरन बाजार में मतदान हुआ। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी डी डी ढगे ने विजयी प्रत्याशियों की सूची जारी की। इनमें अध्यक्ष प्रकाश सुरावधनीवार ,उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सैफी ,सचिव राजकुमार शुक्ला , संयुक्त सचिव पी के चटर्जी ,कोषाध्यक्ष एच एन राणा, कार्यकारिणी सदस्यों में राकेश खरे, नीतीश श्रीवास्तव मनोहर सिंह ठाकुर, राममूर्ति अग्रवाल शामिल हैं। सभी विजयी पदाधिकारियों को संस्थापक के पी सक्सेना के साथ साथ उपस्थित सदस्यों ने बधाई दी।यह जानकारी सुरेश मिश्रा फोरम के मीडिया प्रभारी ने दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
