रायपुर
फेडरेशन ने अपने आंदोलन की सूचना मुख्य सचिव को दी, 6 को मशाल रैली
30-Jul-2024 4:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जुलाई। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने अपने चार चरणों के आंदोलन की सूचना मुख्य सचिव अमिताभ जैन को दे दी है। यह आंदोलन 6 अगस्त से अगस्त क्रांति के नाम से शुरू हो रहा है । उस दिन नवा रायपुर में इंद्रावती से महानदी भवन तक मशाल रैली निकलेगी। यह नोटिस संयोजक कमल वर्मा ने दी है।
वर्मा ने कहा कि च्च्झन कर इनकार, हमर सुनव सरकारज्ज् इस नारे से आंदोलन चलेगा। इसकी तैयारी के लिए जिले में फेडरेशन से संबद्ध संगठनों के जिला अध्यक्षों के साथ 3- 4 अगस्त को बैठकें होंगी। जिले के समस्त ब्लॉक संयोजकों को भी इस तिथि में बैठक आयोजित करने कहा जाए। वहीं वर्मा ने जिला संयोजक की भी नियुक्ति कर दी है। ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे