रायपुर

उधर ओलंपिक इधर बदहाली...
30-Jul-2024 4:04 PM
उधर ओलंपिक इधर बदहाली...

शुक्रवार से खेलों का महाकुंभ ओलंपिक पेरिस में शुरू हो गया। इसके साथ ही देश, प्रदेश में खेल सुविधाओं पर लोगों की नजरें घूम रही हैं। यह किसी गांव का मिनी स्टेडियम नहीं है। बल्कि राजधानी में बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम की तस्वीर है। जहां खेल छोडक़र संतो का प्रवचन, प्रदर्शनियां, कवि सम्मेलन, प्रापर्टी मेले, और सरकारी कार्यक्रम आए दिन होते हैं। इतना ही नहीं यह पूरा परिसर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम का कबाड़ गोडाऊन बना दिया गया है। 
इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
 


अन्य पोस्ट