रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जुलाई। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अरविंद केजरीवाल को ईडी प्रकरण में जमानत मिलने के बाद सीबीआई के जरिए गिरफ्तार कर जेल में बंद रखने के तानाशाही रवैया के खिलाफ कल 30 जुलाई मंगलवार को आम आदमी पार्टी राज्यों की राजधानी में प्रदर्शन करेगी।
प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय एवं प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि रायपुर के अंबेडकर चौक में दोपहर 12 बजे प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जाएगा?। साथ ही छत्तीसगढ़ की ज्वलंत समस्या बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने तथा बिजली के दरों में तत्काल रोक न होने पर औद्योगिक संस्थान बंद होने तथा प्रदेश के कृषि उपज मंडियों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर की मांगों के समर्थन में यह प्रदर्शन किया जावेगा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव वदूद आलम, उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल, देवलाल नरेटी, प्रियंका शुक्ला, संगठन महामंत्री जसबीर सिंह, संगठन मंत्री तेजेंद्र तोड़ेकर, महिला विंग अध्यक्ष दुर्गा झा, ओबीसी विंग प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना बिसेन, एससी विंग के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष अरुण नायर, ट्रांसपोर्ट विंग प्रदेश अध्यक्ष पी एस पन्नू, किसान बिंग प्रदेश अध्यक्ष अमित हिरवानी,मीडिया सेल प्रभारी अन्यतम शुक्ला, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अजीम खान, कार्यालय प्रभारी एम एम हैदरी, आदि ने कार्यकर्ताओं से इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।