रायपुर

कल गरज चमक के साथ छींटें या हल्की से मध्यम बारिश
29-Jul-2024 7:52 PM
 कल  गरज चमक के साथ छींटें या हल्की से मध्यम बारिश

रायपुर, 29 जुलाई। प्रदेश में कल 30 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर गरज चमक के साथ छींटें या हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात  तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है।भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास स्थित है तथा यह 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।


अन्य पोस्ट