रायपुर

प्रदेश में आप पार्टी निगम, पालिका,पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी, दिल्ली में फैसला
28-Jul-2024 4:03 PM
प्रदेश में आप पार्टी निगम, पालिका,पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी, दिल्ली में फैसला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जुलाई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रास सांसद डॉ संदीप पाठक ने शनिवार को दिल्ली के  पार्टी मुख्यालय में छत्तीसगढ़ के  पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश में संगठन विस्तार, आगामी नगर निगम,  पालिका और नगर पंचायत चुनाव पर  चर्चा हुई। इस बैठक में विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, पंजाब से विधायक एवं प्रदेश सह प्रभारी हरदीप मुंडिया और पंजाब से विधायक एवं प्रदेश सह प्रभारी गुरिंदर सिंह गैरी बिरिंग समेत प्रदेश के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि  संदीप पाठक के साथ  प्रदेश में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की।  छत्तीसगढ़ में हमारा संगठन काफी मजबूत है।पार्टी प्रदेश में निकाय चुनाव लडऩे के लिए पूरी तरह से तैयार है।

वहीं, बैठक में छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष गोपाल साहू ने कहा कि प्रदेश में  दिल्ली और पंजाब में किए जा रहे शानदार कार्यों की छत्तीसगढ़ में काफी चर्चा है। आगामी निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी शानदार जीत हासिल करेगी।


अन्य पोस्ट