रायपुर
उधर ओलंपिक इधर बदहाली...
28-Jul-2024 4:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
शुक्रवार से खेलों का महाकुंभ ओलंपिक पेरिस में शुरू हो गया। इसके साथ ही देश, प्रदेश में खेल सुविधाओं पर लोगों की नजरें घूम रही हैं। छत्तीसगढ़ से भी कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने के दावे के साथ सैकड़ों करोड़ के स्टेडियम और अन्य सुविधाएं जुटाने के दावे मौजूद हैं, मगर अब यह सब मिल के पत्थर की तरह केवल चिन्ह बनकर रह गए हैं। यह किसी गांव का मिनी स्टेडियम नहीं है। बल्कि राजधानी का अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम है। यहां पर कुछ वर्ष पूर्व वल्र्ड हॉकी लीग हो चुका था। लेकिन यह स्टेडियम अब अपनी दुर्दशा की कहानी खुद कह रहा है। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे