रायपुर
आईसीआईसी होम फायनेंस के खिलाफ पूर्व में कोर्ट में केस दर्ज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 जुलाई। खम्हारडीह इलाके में फर्जी तरीके से लोन के नाम पर आईसीआईसी बैंक मैनेजर के साथ विवाद हो गया। विनोद मावा ने आरोप लगाया है कि बैंक मैनेजर और कर्मी ने लोन दिलाकर इंश्योरेंस के दस्तावेज में गड़बडी की है। जिसका उसने कोर्ट में याचिका भी दायर किया है। पुलिस ने इस मामले में काउंटर रिपोट दर्ज किया है।
विनोद मावा ने पुलिस को बताया कि वह मकान नं0- 618/2 सेलटैक्स कालोनी मे रहता है। 2022 मे अपने तथा अपनी पत्नि पूजा मावा व बहू मीनाक्षी मावा के नाम से आईसीआईसीआई होम फायनेंस बैंक से जमीन के नाम से 80,00,000 लाख रूपए का लोन था।
लोन लेते समय ब्रांच मैनेजर ने 80 लाख के लोन पर उतने का ही इंश्योरेंस करने के नाम पर 2,50,000 इंश्योरेंस के कांट लिए। लोन की किस्त हर माह मे सही समय पर अदा जाता रहा है। विनोद को बाद मे जानकारी हुआ की उसके इंश्योरेंस 80 लाख की जगह 29 लाख का कर दिया। इस बारे में मेन ब्रांच इंदौर में बात करने पर पता चला। इस संबंध में चार माह पूर्व माननीय न्यायालय मे केस दर्ज किया है। जो विचाराधीन है । शुक्रवार को आईसीआईसीआई होम फायनेंस बैंक के मैनेजर नीलेश प्रताप सिंह व कर्मचारी अमन पोददार, भानु प्रताप सिंह व वर्मा उसके घर में आकर केस वापस लेने की बात पर चारों एक राय होकर गाली गलौज करने लगे। बीच बचाव करने आए राजेश कुमार मावा के साथ भी गाली गलौच कर धक्का मुक्की करे चोट पहंंचाया।र्
बैंक मैनेजर नीलेश प्रताप ने विनोद मावा के खिलाफ लोन न पटाने और गाली गलौज, मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों पक्षों को थाना बुलाकर पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ 115, 296, 351-2 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।