रायपुर
ईओडब्ल्यू-एसीबी को जुआ एक्ट की धाराओं में भी जांच का अधिकार
27-Jul-2024 9:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 जुलाई। महादेव सट्टा मामले में जांच में तेजी लाने राज्य सरकार ने आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो (ईओडब्ल्यू-एसीबी) को अब जुआ एक्ट की सभी धाराओं में जांच और कार्यवाही कर सकेगी। इस संबंध में सरकार की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। ईओडब्ल्यू-एसीबी अब जुआ एक्ट 2022 की सभी धाराओं के तहत जांच और कार्यवाही करेगी। बता दें कि पूववर्ती सरकार के कार्यकाल में उजगार हुए इस मामले की जांच ईओडब्ल्यू-एसीबी को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू-एसीबी के पास अर्थिक अनियमितता और भ्रष्टाचार की ही जांच का अधिकार है। ऐसे में महादेव सट्टा की जांच में दिक्कत हो रही थी। इसे देखते हुए यह बदलाव किया गया है। इसमें जांच से लेकर गिरफ्तारी के अधिकार संबंधी धाराओं में संशोधन किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे