रायपुर
अभिजीत बैंकाक में सम्मानित
27-Jul-2024 9:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 जुलाई। प्रदेश, देश में स्टार्टअप और उद्यमिता विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को लिए अभिजीत शर्मा को एंटरप्रेन्योरियल मेंटर ऑफ द ईयरज्ज् के अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार शुक्रवार को बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित एशिया लीडरशिप फेडरेशन द्वारा प्रदान किया गया। शर्मा वर्तमान में कलिंगा यूनिवर्सिटी, रायपुर में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, इनक्यूबेशन और उद्यमिता के रूप में कार्यरत हैं । उन्होंने छत्तीसगढ़ और भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्टार्टअप और उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे