रायपुर

रोहन की मौत पर सर्व समाज ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई
27-Jul-2024 9:01 PM
रोहन की मौत पर सर्व समाज ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 जुलाई। मेडिकल कॉलेज में सेकेंड ईयर एमबीबीएस के छात्र रोहन बांधकर की मौत को लेकर सर्व रविदास समाज के लोगों ने आक्रोस जताया है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों लापरवाही बताया । सर्व रविदास समाज के प्रदेश अघ्यक्ष ने शनिवार को पत्रकारवार्ता कर बताया कि 19 जुलाई को समाज के होनहार युवा की  मौत हो गई। मेडिकल लाइन में इसे हार्ट अटैक कहा जा रहा है। लेकिन रोहन बांधेकर की मौत हार्ट अटैक नहीं बल्कि ड्यूटी पर तैनात लापरवाह डॉक्टरी ? द्वारा की गई हत्या है। रोहन बांधकर की मौत के जिम्मेदार वे डॉक्टर ही है।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है, छत्तीसगढ़ का जहां एक डॉक्टर की दूसरे डॉक्टर ने समय रहते इलाज नहीं किया जिसकी वजह से प्रदेश की जनता ने भविष्य के एक डॉक्टर को खो दिया। समाज के लोग इस घटना से व्यथित है। सरकार रविदास दलित समाज, परिवारों के साथ ऐसे अत्याचार करने वालों पर चुप्पी क्यों साधे हुई है। दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर  12 से 15 लाख की जनसंख्या वाले रविदास समाज के लोग सडक़ की लड़ाई लडऩे के लिए मजबूर हो जाएंगे।


अन्य पोस्ट