रायपुर

इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित, सील भी
27-Jul-2024 3:56 PM
इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित, सील भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 जुलाई।
पंडरी स्थित इंदिरा आईवीएफ  हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। पिछले दिनों अस्पताल में एक  मरीज की मौत के बाद इस मामले में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जांच के लिए कमेटी गठित की थी। इलाज के दौरान  मरीज के मौत के बाद दूसरे हॉस्पिटल में रिफर किया था। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान में लेते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति को गठित की गई थी. समिति में स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया एक्सपर्ट और नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी शामिल थे. मामले की जांच में पहले ही गंभीर लापरवाही की आशंका जताई गई थी।

कमेटी की जांच रिपोर्ट में अस्पताल की लापरवाही सामने आई। इस पर  इंदिरा अस्पताल के मान्यता लाइसेंस को दो माह के लिए निरस्त कर अस्पताल को सील कर दिया गया है। सी एम एच ओ  डॉक्टर मिथलेश चौधरी ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट में यह पता चला है कि मरीज की मौत हॉस्पिटल की लापरवाही से हुई थी। आईवीएफ  में ऑपरेशन के लिए पर्याप्त सेटअप नहीं थे। हॉस्पिटल की इस लापरवाही के सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए दो महीने के लिए मान्यता लाइसेंस को निरस्त कर अस्पताल को सील किया गया है।  जो उजागर होने के बाद अस्पताल पर कड़ी कार्रवाई की गई है।
 


अन्य पोस्ट