रायपुर
केंद्रीय मंत्री मांडविया कल रायपुर में बजट की जानकारी देंगे
26-Jul-2024 10:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 जुलाई। केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा कार्य एवं खेल मंत्री,डॉ. मनसुख मांडविया एक दिवसीय प्रवास पर कल रायपुर आ रहे। वे बुद्धिजीवी वर्ग के साथ बजट संवाद कार्यक्रम के साथ प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। केंद्रीय बजट के प्रावधानों की जानकारी सभी तक पहुंचाने पूरे देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।,छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए बजट कार्यक्रमो को संचालित करने प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा व प्रदेश मीडिया प्रभारी सीए अमित चिमनानी को समन्वयक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि बजट कार्यक्रमो को लेकर 4 केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ प्रवास होगा। मांडविया रायपुर आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू दुर्ग ,महिला बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर सरगुजा, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री जाधव प्रताप राव बिलासपुर के कार्यक्रमो में शामिल होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे