रायपुर
अतिथि व्याख्याता के लिए आवेदन आमंत्रित
26-Jul-2024 10:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धरसींवा (रायपुर), 26 जुलाई। शास. पं. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय धरसींवा रायपुर में हिन्दी विषय में प्राध्यापक के रिक्त पद के लिए योग्य एवं निर्धारित अर्हताधारी आवेदकों से अतिथि व्याख्याता, के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदक अपने समस्त प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन 30 जुलाई 2024 को सायं 5 बजे तक केवल रजिस्टर्ड डाक अथवा वाहक के हस्ते (कार्यालय से पावती प्राप्त करें) प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।
उक्त जानकारी कॉलेज की प्राचार्या ने एक विज्ञप्ति जारी कर दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे