रायपुर

घर से मोबाइल, लैपटाप चोरी
26-Jul-2024 4:21 PM
घर से मोबाइल, लैपटाप चोरी

रायपुर, 26 जुलाई। टिकरापारा इलाके में एक मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर मकान का दीवार फांद कर कमरे के अंदर से मोबाइल, लेपटॉप की चोरी हो गई। भूपेंद्र उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम चिखली थाना थानखम्हरिया, बेमेतरा का रहने वाला है।  वर्तमान में वह  मठपुरैना में किराए के मकान में रहता है। और मंडी बोर्ड नया रायपुर में डाटा एंट्री आपरेटर के पद  पर है। चार दिन पहले वह अपने रूम पार्टनर भीमसिंह मीणा के साथ घर पर था। जहां देर रात वे खाना खाकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर घर में घुस कर कमरे में रखा लेपटाप मोबाइल और अन्य सामान की चोरी कर ले गया। इसकी जानकारी दूसरे दिन सुबह हुई। सुबह देखा तो कमरे का सामान बिखरा हुआ था। चोरी के शक में घर का सामान चेक कमरे से लेपटाऊप, मोबाइल, व नगदी रकम 20,000 रूपए नहीं थे। इसकी रिेपोर्ट भूपेंद्र ने टिकरापारा थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज किया है। 


अन्य पोस्ट