रायपुर

पूर्व विधायकों ने सीएम से मांगी सुरक्षा
25-Jul-2024 8:13 PM
पूर्व विधायकों ने सीएम से मांगी सुरक्षा

वीरेन्द्र पाण्डेय ने दिए कई सुझाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 जुलाई। प्रदेश के पूर्व विधायकों ने सीएम विष्णु देव साय से मिलकर सुरक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। इससे परे राज्य वित्त आयोग के पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र पांडेय ने सीएम को कई सुझाव दिए हैं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय की अगुवाई में पूर्व विधायकों ने सीएम श्री साय से उनके कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत भी थे। पूर्व विधायकों ने सीएम से पीएसओ उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। सीएम ने इस पर विचार का आश्वासन दिया है।

दूसरी तरफ राज्य वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व विधायक श्री पांडेय ने मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि नौकरशाह के बजाय किसी न्यायिक सेवा अथवा सीनियर वकील को मुख्य सूचना आयुक्त बनाया जाना चाहिए। इसी तरह लोकपाल विधेयक 2013 को विधानसभा की मंजूरी के बाद भी अब तक क्रियान्वयन नहीं किया गया है। इस दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया है। साथ ही साथ लोक आयोग के चेयरमैन का कार्यकाल खत्म हो गया है, और इस दिशा में जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया है।


अन्य पोस्ट