रायपुर
कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की बैठक 28 को
25-Jul-2024 8:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 जुलाई। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक रविवार को दोपहर एक बजे से प्रांतीय कार्यालय, प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ, शंकर नगर, रायपुर में रखी गई है।बैठक में फेडरेशन द्वारा चार सूत्रीय मांग को लेकर आगामी रणनीति तैयार करने आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि फेडरेशन से संबद्ध समस्त प्रांत अध्यक्ष/महामंत्री आमंत्रित किए गए है।बैठक के निर्णय समस्त संघों के प्रांत अध्यक्ष को मान्य होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे