रायपुर
एएसपी निमेश बरैया का रात निधन, महकमे में शोक
25-Jul-2024 3:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 जुलाई। राज्य पुलिस सेवा के अफसर बलरामपुर के एएसपी निमेश बरैया का गुरूवार तडक़े निधन हो गया। वे पीलिया से पीडि़त थे। पहले बलरामपुर जिला अस्पताल और फिर रायपुर के कोटा स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका ब्रेन हैमरेज होने के बाद से कोमा में चले गए थे। वेंटीलेटर पर पहले दिन से रहे।मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से मृत्यु हो गई।डॉक्टरों के मुताबिक बॉडी के अंदर से सक्शन करने पर कफ कम ब्लड ज्यादा बाहर आ रहा था। रात 11 बजे डेथ हुई है सुबह 5 बजे उनके पार्थिव शरीर को परिजन राजनांदगांव ले गए।
उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम में किया जाएगा। निमेश अपने महकमे के साथ जहां जहां पदस्थ रहे लोकप्रिय मिलनसार बिंदास अफसर रहे। वे राजधानी के आजाद चौक इलाके के भी एएसपी रहे ।उनकी मृत्यु से पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे