रायपुर
डायरिया, मलेरिया पर शुक्रवार को होगी चर्चा
25-Jul-2024 3:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 जुलाई। प्रदेश में मलेरिया और डायरिया से हो रही मौतों का मामला सदन में गूंजा। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव देते हुए चर्चा की मांग की।
उन्होंने कहा कि राजधानी सहित में पूरे प्रदेश में डायरिया,मलेरिया का संक्रमण है। अस्पतालों में दवाई की कमी बदहाली की बात कही। कांग्रेस के उमेश पटेल, लालजीत राठिया दलेश्वर साहू ,अटल श्रीवास्तव ने भी अपने तथ्य रख चर्चा की मांग की। इस पर अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कल शुक्रवार को चर्चा निर्धारित की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे