रायपुर

अपहरण-मारपीट मामले में 4 पकड़ाए, निकाला जुलूस
24-Jul-2024 3:59 PM
अपहरण-मारपीट मामले में 4 पकड़ाए, निकाला जुलूस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,24 जुलाई।
गुढिय़ारी रामनगर के युवक शंकर ठाकुर  का अपहरण कर मंदिर हसौद में बेदम पिटाई करने वाले 4 आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर सडक़ पर जुलूस निकाला। इनमें प्रिंस बागड़े, अंकुश समेत 2 अन्य आरोपियों को पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर लाई। गुढिय़ारी थाना के रामनगर चौकी में अपहरण और मारपीट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज है।

15 जुलाई की रात में शंकर सिंह ठाकुर उर्फ पन्ना को बुद्ध चौक चौकी राम नगर के पास घर के अंदर बंधक बनाकर बेस बाल एवं चाकू से  प्रिंस बागड़े, अंकुश एवं अन्य साथियों द्वारा मारपीट किया गया था। घ्पकड़े जाने के डर से आरोपी जगह बदल कर छुप रहे थे। पुलिस ने टीम बनाकर पता तलाशी की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि वे उज्जैन, मथुरा, दिल्ली, कन्नौज, जबलपुर, कई स्थानों से भाग रहे हैं। पुलिस आरोपीयों की घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपीयों को गिरफ्तार कर सडक़ों पर जुलूस निकाल रायपुर कोर्ट में पेश किया गया। 


अन्य पोस्ट