रायपुर

राजिम में बनेगा नया बस स्टैंड, दो करोड़ की घोषणा भी
24-Jul-2024 3:53 PM
राजिम में बनेगा नया बस स्टैंड, दो करोड़ की घोषणा भी

रायपुर, 24 जुलाई। विधायक रोहित साहू ने अपनी ध्यानाकर्षण सूचना में  तीर्थ राजिम में बस स्टैंड निर्माण कार्य लंबित होने का मुद्दा उठाया।  उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा राजिम बहुत ही धार्मिक स्थल है।बस स्टैंड की आवश्यकता है वहा पर परीक्षण कराकर यह जल्द उलबध करने की कोशिश की जायेगी।

विधायक साहू ने कहा  राजिम की पहचान और उसके विकास के लिए एक घोषणा कर दे की बस स्टैंड बनवाया जाएगा। साव ने कहा निश्चित ही हमारे साधना पूजा का केंद्र है राजिम परीक्षण करवाकर कार्य किया जाएगा।पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा राजिम का मामला है हमारी आस्था जुड़ी हुई है।प्रदेश भर के लोग आते है बस एक घोषणा कर दे। इस पर  साव ने राजिम में  स्थल चयन कर 2 करोड़ रुपए का बस स्टैंड बनवाए जाने की घोषणा की।
 


अन्य पोस्ट