रायपुर

8 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
23-Jul-2024 3:43 PM
8 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर, 23 जुलाई। गंज पुलिस ने  गांजा तस्करी करते युवक को गिरफ्तार किया । उसे  एक्सप्रेस-वे फाफाडीह के पास  पकड़ा गया । वह  मूलत: मध्यप्रदेश का निवासी है  उसके पास से से 07 किलो 990 ग्राम गांजा जब्त किया गया । इसकी कुल कीमत 1,19,850/-रूपए है। पूछताछ में उसने अपना नाम संजू तोमर पिता कन्हैया लाल तोमर उम्र 23 साल निवासी गोडीपुरा थाना कोलार  भोपाल का रहने वाला बताया।
 


अन्य पोस्ट