रायपुर

व्हीआईपी, बिलासपुर, विधानसभा रोड पूरी तरह आवारा मवेशियों से मुक्त रखें
23-Jul-2024 3:42 PM
व्हीआईपी, बिलासपुर, विधानसभा रोड  पूरी तरह आवारा मवेशियों से मुक्त रखें

छत्तीसगढ़ संवाददाता 
रायपुर, 23 जुलाई।
निगम आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने  सभी जोन कमिष्नरों को निर्देशित किया है कि राजधानी के व्हीआईपी रोड , बिलासपुर, विधानसभा रोड़ जैसे प्रमुख मार्गो में को आवारा मवेशियों से मुक्त रखा जाये। 

मिश्रा ने उच्च न्यायालय के आदेश के  दिशा निर्देशों का पालन प्राथमिकता से लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये है। आयुक्त ने सभी काउकेचर वाहनों को निरंतर मुख्य मार्गो में मॉनिटरिंग करने पूरी तरह चुस्त, दुरूस्त रखने कहा। गौवंश  को किसी भी हालत में धरपक? के दौरान कोई चोट नहीं लगनी चाहिए। यदि किसी मार्ग पर गौवंश से संबंधित मवेषी बीमार अवस्था में काउकेचर टीम को दिखे तो वे उन्हें सुरक्षित प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल समीप के शासकीय पशु चिकित्सालय ले जाएं । 

आयुक्त ने सभी जोन कमिष्नरों को निर्देषित किया है कि अपने -अपने जोन क्षेत्र के समस्त गौपालको और गौ सेवकों की बैठक समझाइश दे कि वे प्रमुख मार्गो में अपने मवेषी कदापि न छोड़े एवं उन्हें बांध कर सुरक्षित रखे।  आयुक्त श्री मिश्रा ने आवारा मवेशियों की धरपकड के संबंध में व्हीआईपी रोड निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त  राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता के साथ जोन के सभी  अधिकारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट