रायपुर

कार सवार युवकों ने गार्ड को पीटा, बेटे ने पिता-भाई पर हंसिया चलाया, एफआईआर
23-Jul-2024 3:40 PM
कार सवार युवकों ने गार्ड को पीटा, बेटे ने पिता-भाई पर हंसिया चलाया, एफआईआर

छत्तीसगढ़ संवाददाता 
रायपुर, 23 जुलाई।
राजधानी में गोयल टीएसटी के गार्ड मारपीट हो गई। परमानंद साहू वीआईपी रोड़ के पास कम्पनी के साईट पर चौकीचारी का काम करता है। 19 की रात में परमानंद साहू रात अपनी डय़ूटी पर था। इसी दौरान रात 1.30 के बीच कार सीजी 04 एनवाय 8978 सवार कुछ लोग वहां आए और वहां पर रखे विज्ञापन बोर्ड को लात मारकर तोडऩे लगे। आवाज सुन परमानंद साहू वहां पर  जाकर मना करने लगा। जिसपर आरोपी भडक़ गए और जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मार कर धक्का देकर वहां से भाग निकले। इसकी सूचना कम्पनी में देखे के बाद माना थाना जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

खरोरा इलाके में कल रात पति पत्नी के विवाद में बीच बचाव करने आए बुजुर्ग बाप से बेटे ने मारपीट की। इसकी शिकायत समलिया खुटे से थाना जाकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 

समलिया खुटे ने पुलिस को बताया कि कमलेश कुमार खुटे शराब के नशे मे घर आकर अपनी पत्नी काजल खुटे को किसी बात को लेकर गाली गलौज कर हसिया मारा। इसे देख  समलिया खुटे और गौरव खुटे बिच बचाव करने आए तो कमलेश ने जान से मारने की घमकी देकर हंसिया से हमला कर दिया। जिससे उसके अगुठा गौरव के दाये हाथ के अगुली एंव गर्दन के पिछे भाग मे तथा काजल खुटे के दाये हाथ एवं सिर मे चोट आई। रिपोट पर पुलिस ने कमलेश $खुटे के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। गोबरानवापारा इलाके में भी कल रात मारपीट हो गई। मोहल्ले के बदमाश छोटकू निषाद ने मोहन निषाद के साथ जबरन गाली गलौज कर हाथ, मुक्का और हाथ में पहने कड़ा से हमला कर चोट पहुंचाया। 
 


अन्य पोस्ट