रायपुर

किराने की दूकान से सवा लाख पार
23-Jul-2024 3:40 PM
किराने की दूकान से सवा लाख पार

छत्तीसगढ़ संवाददाता 
रायपुर, 23 जुलाई।
शहर में कल पान मसाला व्यपारी की दुकान से अज्ञात चोर 1 लाख18 नगदी और पान मसाला का सामान, कोर्ट के बाहर से स्क्ूटी चोरी हो गई। आमानाका पुलिस ने दुकान में चोरी की रिपोर्ट दर्ज किया है। 

ईदगाहभाठा निवासी योगेश वाधवानी ने बताया कि बरसाना इनक्लेव के सामने सतगुरू प्रोविजन स्टोर्स के नाम से उसकी किराने की दुकान है।  26 जून की रात में उसके पान मसाला की दुकान में चोरी हो गई।  योगेश करीब 10.20 बजे अपने दुकान में ताला लगाकर अपने घर चला गया थाजो दूसरे दिन दुकान खोलने आया तो देखा की वहां लगा ताला टुटा था। दुकान का समान बिखरा पड़ा था। 

आलमारी के दराज में रखे  50000 रूपए और शेष रकम 68000/- जो व्यपारीयों को देने के लिए रखा थे कोई अज्ञात चोर दुकान का ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर दुकान में रखे नकदी पैसा 118000/- रूपये तथा पान मशाला के समान को चोरी कर ले गया। ये पूरी घटना बाजू में अभिषेक मुविस वर्ल्ड के कैमरे में रिकार्ड हो गया। कैमरा फुटेज में दो लोग आते जाते दिखाई दे रहे है। इसकी रिपोर्ट आमानाका थाना में दर्ज कराया है। अज्ञात चोर के खिलाफ 457, 380 का अपराध दर्ज कर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज का अवलोकर कर पतासाजी की जा रही है।

उधर रायपुर कोर्ट के बाहर से एक शख्स की स्कूटी पार हो गई। अज्ञात चोर पार्किंग में खड़ी बाइक का ताला तोडक़र चोरी कर ले गया। 
सौय्यद अनवर अली ने सिविल लाइन थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि 18 जुलाई को दोपहर करीबन 2.30 बजे किरायानामा बनवाने जिला न्यायालय रायपुर बाइक सीजी 04 केजे 4489 से गया था। जहां बाइक को वह न्यायालय के गेट नं. 3 के बाहर पंडरी रोड मे लाक कर खड़ी कर चला गया। घण्टेभर बाद वापस आकर देखने पर बाइक वहां नहीं था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी कुछ जानकारी नहीं हुई। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 303- 2 का अपराध दर्ज किया है। 


अन्य पोस्ट