रायपुर

देश के नागरिकों और देश के सुनहरे भविष्य का बजट-अरुण साव
23-Jul-2024 3:39 PM
देश के नागरिकों और देश के सुनहरे भविष्य का बजट-अरुण साव

रायपुर, 23 जुलाई। केंद्रीय बजट प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने इस बजट को  नई नौकरियों का सृजन करने वाला, निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने वाला, किसान युवा और महिला कल्याण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होने वाला बजट बताया है श्री जहां एक तरफ गरीबी कम करने के उपाय हो तो दूसरी तरफ मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देने की भी बात हो।किसानों को मदद करने के प्रावधान के साथ साथ ,अगले 5 सालो में युवाओं के लिए नए 4 करोड़  रोजगार के लिए 2 लाख करोड़ का प्रावधान एतिहासिक है। श्री साव ने कहा महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ का प्रावधान,आधारभूत संरचना के लिए 11 लाख करोड़,गांव के लिए 2 लाख 63 हजार करोड़ का प्रावधान,1 लाख से कम सैलरी वाले लोगो को आर्थिक मदद जैसे प्रावधान  देश के लोगो के सपनो को साकार करेंगे।
 


अन्य पोस्ट