रायपुर
कवासी लखमा ने जताई चिंता
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 23 जुलाई। कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने बस्तर में अधूरे पुलों का मुद्दा उठाया। प्रश्न काल में लखमा ने पूछा कि बस्तर संभाग में कितने ब्रिज स्वीकृत है कितना अधूरे हैं।यह भी जानना चाहा कि वर्ष 2020 से मार्च 2024 तक बस्तर संभाग में कौन-कौन से ब्रिज निर्माण की स्वीकृत दी गई । जिलेवार जानकारी के साथ स्वीकृत कार्यों को कब तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य था? स्थल जानकारी देवें ? इनमें से कौन-कौन -कौन से कार्य पूर्ण हैं। कौन-कौन से अपूर्ण हैं? अपूर्ण हैं तो क्य अपूर्ण कार्यों को कब तक पूर्ण किया जाएगा। डिप्टी सीएम (लोनिवि ) अरुण साव ने कहा कि बस्तर में 95 ब्रिज स्वीकृत हैं। 768 करोड़ का काम है? 19 पूर्ण 45 प्रगति पर हैं 5 निविदा निरस्त की गई। निविदा प्रक्रिया चल रहा है।लखमा ने काम की अपूर्ण पर चिंता जाहिर की। साव ने कहा, बस्तर के विकास के लिए विष्णुदेव सरकार प्रतिबद्ध है और सभी अधूरे काम जल्द पूरे करेंगे।