रायपुर

सिलतरा में उद्योगों के मजदूर गंभीर बीमारी से पीडि़त, स्पीकर ने जांच करने कहा
23-Jul-2024 3:36 PM
सिलतरा में उद्योगों के मजदूर गंभीर बीमारी से पीडि़त,  स्पीकर ने जांच करने कहा

छत्तीसगढ़ संवाददाता 
रायपुर, 23 जुलाई।
प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में मजदूरों के स्वास्थ्य जांच में अनियमितता का मुद्दा विधानसभा में उठा। भाजपा सदस्य अनुज शर्मा ने पूछा सिलतरा उद्योगों में आंखों में जलन, सांस की बीमारी सहित कई परेशानियां हो रही हैं।  

मजदूरों के स्वास्थ्य के परीक्षण के लिए क्या व्यवस्था है। इसका बेहद निराशा जनक जवाब आया है।समय समय पर मजदूरों के जांच के सम्बन्ध में क्या पॉलिसी है। फार्म 21 क्या है। इस अवधि में जांच क्यों नहीं करवाई गई? क्या मिलीभगत करने वाले अधिकारों पर कार्रवाई करेंगे क्या? 108 इंड्रस्टी की सूची मेरे हाथ में है। एक ने भी शिविर नहीं लगाया । यह उत्तर सदन से ही मुझे प्राप्त हुआ है।फिर मंत्री के जवाब और अधिकारी के द्वारा दिए जवाब की संख्या में अंतर क्यों है?

श्रम मंत्री लखनलाल ने कहा कि कारखाना संचालित किए जाने वालों के द्वारा साल में एक बार स्वास्थ्य शिविर लगाने का प्रावधान है।सिलतरा  में 32 कारखाने स्थापित है 25 खतरनाक श्रेणी के हैं।केवल 6 उद्योगों ने नहीं लगाया है।हमने श्रम न्यायालय में वाद दायर किया है। शर्मा ऐसे उद्योगों के नाम बताएं जांच कराकर शिविर लगवाएंगे। देवांगन ने कोई भी उत्तर गलत, गुमराह करने वाला नहीं है।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने मंत्री  देवांगन को जांच के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा जांच करा लेंगे।
 


अन्य पोस्ट