रायपुर

रेलवे ट्रैक पर मिली संदिग्ध लाश, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
22-Jul-2024 7:13 PM
रेलवे ट्रैक पर मिली संदिग्ध लाश, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 जुलाई। दो दिन पहले मोवा रेलवे ट्रेक के पास रमजान खान की लाश सन्दिग्ध हालात में मिली थी।  सूचना पर रविवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सरक्षण समिति से अजीम खान व लक्ष्मण सेन मेकाहारा पहुंच कर पुलिस द्वारा पंचनामा करा डेथ बॉडी परिजनों को सौप दी गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

मानवअधिकार समिति के अध्यक्ष अजीम खान ने बताया कि रमजान खान पेशे से एक मालवाहक ड्रायवर था। घरवालों के मुताबिक घटना को शाम के अपने बेटे से फोन पर बात कर किसी लोडिंग पर जाने व उसके बाद रात घर पर साथ मे खाना खाने की बात हुई थी जिसके बाद पूरी रात वो घर नही पहुचा व सुबह मृतक के आधार कार्ड के द्वारा पता लगाते पुलिस ने परिजनों तक पहुच घटना की खबर दी ।

रविवार को मृतक के साथ काम करने वाले एवं मृतक के बेटे के साथ खमतराई थाना जाकर मृतक की हत्या होने की आशंका जताई है। पुलिस ने घटना सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर  जाँच करने का आश्वासन दिया है।  मानवाधिकार सरक्षण समिति की टीम भी मौके पर पहुंच कर निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया मर्डर होने जैसा प्रतीत होता है।  मृतक की डेथ बॉडी रोड से लगभग 100 से 200 मीटर की दूरी पर है , मृतक का मोबाइल ,पर्स एवं उसकी अपनी मालवाहक गाड़ी का नही मिलना सन्देह पैदा करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट