रायपुर
पटवारी से आरआई प्रमोशन में अनियमितता की जांच
22-Jul-2024 7:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जुलाई। प्रदेश में पटवारी से राजस्व निरीक्षक की विभागीय परीक्षा में अनियमितता की शिकायतों का परीक्षण चल रहा है। यह जानकारी राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
कांग्रेस सदस्य देवेन्द्र यादव ने जानना चाहा कि क्या जनवरी 2024 में पटवारी से राजस्व निरीक्षक की विभागीय परीक्षा के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त हुई है? इसके जवाब में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने माना कि अनियमितता की शिकायत मिली है, और इन शिकायतों का परीक्षण चल रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे