रायपुर

विसर्जन कुंड के पास कब्जा, डेयरी हटाया निगम ने
22-Jul-2024 7:07 PM
विसर्जन कुंड के पास कब्जा, डेयरी हटाया निगम ने

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 22 जुलाई। निगम ने  सप्रे वार्ड  के तहत रायपुरा महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड के पाससंचालित पाण्डेय डेयरी पर कार्यवाही की।पाण्डेय डेयरी के लिए  बनाये गए शेड को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ा गया।

वहाँ से इसके पूर्व 4 मवेशी जप्त कर काऊ कैचर वाहन से गौठान भेज दिये गए। वहां 3 भिन्न स्थानों पर रहवासी क्षेत्र में संचालित पाण्डेय डेयरी द्वारा रखे गए कोटनों को हटाया गया ।.

 रायपुरा कन्या छात्रावास के समीप रिक्त शासकीय भूमि पर बांस बल्ली गाड़ कर  किये जा रहे अतिक्रमण को हटाया। इसी तरह से जनशिकायत पर रायपुरा महादेवघाट मुख्य मार्ग में कब्जारत 4 गुमटियों को भी जब्त किया।


अन्य पोस्ट