रायपुर
सीएम साय के मीडिया सलाहकार झा के नाम से ठगी का प्रयास
22-Jul-2024 4:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। अग्यात ठग ने झा के सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक का क्लोन बना लोगों से ठगी करने मैसेज कर रहा है। इस मामले की शिकायत कर पंकज झा ने ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
आरोपी ने रायपुर के एक व्यक्ति को मैसेज कर नंबर मंगा और फिर मैसेज किया है कि सीआरपीएफ कैंप से मेरा एक दोस्त आशीष कुमार आपको कॉल करेगा, मैं आपका नंबर उसे भेज दे देता हूं,वह सीआरपीएफ अधिकारी हैं, उनका ट्रांसफर हो गया है।वह अपने घरेलू फर्नीचर का सामान सेकेंड हैंड बेच रहे हैं, सभी वस्तुएं अच्छी है और कीमत बहुत सस्ती है। आप चाहें तो ले सकते हैं,इसकी शिकायत साइबर थाने में कर दी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे