रायपुर

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक
22-Jul-2024 4:26 PM
कार्यमंत्रणा समिति की बैठक

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री  श्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप सहित समिति के सदस्य उपस्थित हैं।

अनुपूरक बजट पेश

दोपहर भोजनावकाश के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने चालू वित्त वर्ष के लिए 7329 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया। इस दौरान विपक्ष के विधायक सदन में नहीं थे। बजट पर चर्चा कल मंगलवार को होने के बाद पारित किया जाएगा। इसके साथ ही साय सरकार का बजट बढक़र 1.28 हजार करोड़ से अधिक का हो गया है।


अन्य पोस्ट